कोलकाता: पूर्वी भारत का सबसे तेजी से बढ़ते समाचार पत्र ‘प्रभात खबर’ ने अपने कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसब्लिटी (सीएसआर) के तहत एक ऐसी पहल शुरू की है, जिससे वह हमारे देश, समाज की रक्षा करनेवालों के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित कर सके. देश के उन वीरों को सम्मानित कर सके, जो दिन-रात देश व समाज की […]
कोलकाता: पूर्वी भारत का सबसे तेजी से बढ़ते समाचार पत्र ‘प्रभात खबर’ ने अपने कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसब्लिटी (सीएसआर) के तहत एक ऐसी पहल शुरू की है, जिससे वह हमारे देश, समाज की रक्षा करनेवालों के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित कर सके.
देश के उन वीरों को सम्मानित कर सके, जो दिन-रात देश व समाज की सुरक्षा में जुटे हुए हैं, ताकि देश की 130 करोड़ की आबादी चैन की नींद सो सके. देश के इन वीर जवानों को प्रभात खबर नमन करता है. इस ओर अपना कदम बढ़ाते हुए अखबार नहीं आंदोलन के अपने स्लोगन को अपना कर्तव्य मानते हुए 31 अगस्त 2014 को ‘एक शाम वीरों के नाम’ का आयोजन, प्रभात खबर कर रहा है, जहां प्रभात खबर की ओर से देश के वीरों को सम्मानित किया जायेगा.
इस अवसर पर केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम में भारतीय थल सेना, भारतीय नौ सेना, भारतीय वायु सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स, सीमा सुरक्षा बल, कोलकाता पुलिस, रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स तथा गवर्नमेंट रेलवे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में जवानों को सम्मानित किया जायेगा.
इस सम्मान समारोह के दौरान ही एक सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन भी किया जायेगा. कार्यक्रम की शुरुआत शाम पांच बजे होगी और प्रभात खबर के कॉरपोरेट प्रेजेंटेशन के बाद भारतेंदु अंध आश्रम के बच्चों के भजन से सम्मान समारोह का आगाज होगा. इस मौके पर सभी सेना व फोर्स के वरिष्ठ अधिकारी भी सम्मानीय अतिथि उपस्थित रहेंगे. इसके साथ ही समारोह के दौरान इंडिया गॉट टैलेंट के प्रतिभागी ‘प्रिंस ग्रुप’ के कलाकार व ‘डांस ऑन व्हील ग्रुप’ के डांसरों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम पेश किया जायेगा. प्रख्यात हास्य कवि डॉ राहुल अवस्थी भी अपने हास्य कविता पेश करेंगे. इस कार्यक्रम को सफल आयोजन में गोल्ड स्पांसर के रूप में गुरु कॉलेज व कोहिनूर ग्रुप ऑफ कंपनीज, सिल्वर स्पांसर रूप में स्पीडो लुब्रिकैंट- फ्लूड इंजीनियरिंग व सिल्वन प्लाई, कॉम्फोर्ट स्पांसर के रूप में डॉलर, सपोर्ट पार्टनर हाईलैंड ब्लू, रेडियो पार्टनर रेड एफएम 93.5, आउटडोर पार्टनर एड आइडियाज प्राइवेट लिमिटेड और इवेंट मैनेजमेंट पार्टनर के रूप में स्पेक्ट्रम आर्ट्स एंड इंटरटेनमेंट अपना योगदान दे रहा है.