हावड़ा में विषाक्त चूरन खा कर 40 स्कूली बच्चे बीमार

हावड़ा: उलबेड़िया थाने के पश्चिम बाउड़िया इलाके में मंगलवार को विषाक्त चूरन (पाचक) खाने के बाद 40 से ज्यादा स्कूली बच्चे बीमार पड़ गये. अस्वस्थ बच्चों को उलबेड़िया महकमा अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है. सभी बच्चे पश्चिम बाउड़िया के दो नंबर प्राथमिक विद्यालय में पढ़ते हैं. […]

हावड़ा: उलबेड़िया थाने के पश्चिम बाउड़िया इलाके में मंगलवार को विषाक्त चूरन (पाचक) खाने के बाद 40 से ज्यादा स्कूली बच्चे बीमार पड़ गये. अस्वस्थ बच्चों को उलबेड़िया महकमा अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है.

सभी बच्चे पश्चिम बाउड़िया के दो नंबर प्राथमिक विद्यालय में पढ़ते हैं. पुलिस ने स्कूल के सामने चूरन बेचने वाली एक महिला हॉकर को गिरफ्तार किया है.

जानकारी के अनुसार, सुबह बच्चों ने स्कूल के बाहर बैठी एक महिला हॉकर से चूरन खरीदा कर खाया था. इसके बाद एक के बाद एक बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी. बताया गया है कि स्कूल में कक्षा शुरू होने के बाद सुबह करीब 11.30 बजे कुछ बच्चों ने सिर में चक्कर, उलटी और जी मितलाने की शिकायत की. शिक्षकों ने पहले इसे सामान्य बात समझ कुछ बच्चों को घर भेज दिया.लेकिन, इसके पश्चात एक के बाद एक अलग -अलग कक्षाओं में बैठे अन्य छात्रों ने भी तबीयत बिगड़ने की शिकायत की. मामला गंभीर होता देख 40 छात्र-छात्रओं को उलबेड़िया महकमा अस्पताल में दाखिल कराया गया. उधर, घटना के बाद आक्रोशित बच्चों के अभिभावकों ने स्कूल के सामने हॉकरों के बैठने पर रोक लगाने की मांग की.

क्या कहना है चिकित्सक का
उलबेड़िया महकमा अस्पताल के अधीक्षक सुदीप कांड़ा ने बताया कि विषाक्त पदार्थ खाने से बच्चों की तबीयत बिगड़ी है. अस्पताल में उनका इलाज जारी है. प्राथमिक स्तर पर यह प्रतीत होता है कि चूरन में कुछ विषाक्त पदार्थ मौजूद होंगे, जिसका सेवन करने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ गयी. श्री कांड़ा ने बताया कि कई बार चूरन जैसे खाद्य पदार्थो का स्वाद बढ़ाने के लिए कई प्रकार के पदार्थ मिलाये जाते हैं. हालांकि, चूरन में मौजूद किसी पदार्थ के कारण बच्चे बीमार हुए थे, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो पायेगा. जांच के लिए चूरन का सेंपल लैब में भेजा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >