बेटी की मौत के लिए पत्नी को ठहराया दोषी

कोलकाता: मां का दूध पीते समय बच्ची की अस्पताल में हुई मौत के लिए पति ने पत्नी को दोषी ठहराया है. उसने पत्नी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है. घटना जोड़ासांको इलाके के मदन मोहन बर्मन स्ट्रीट की है. आरोपी मां का नाम कनीज फातमा है, जबकि शिकायतकर्ता का नाम मोहम्मद रफीक है. […]

कोलकाता: मां का दूध पीते समय बच्ची की अस्पताल में हुई मौत के लिए पति ने पत्नी को दोषी ठहराया है. उसने पत्नी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है. घटना जोड़ासांको इलाके के मदन मोहन बर्मन स्ट्रीट की है. आरोपी मां का नाम कनीज फातमा है, जबकि शिकायतकर्ता का नाम मोहम्मद रफीक है.

पुलिस के मुताबिक कनीज फातिमा को कुछ दिनों पहले मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

उसकी 20 दिन की एक बच्ची भी है. 16 अगस्त की सुबह मां का दूध पीने के दौरान उसकी बच्ची की मौत हो गयी थी. इस घटना के पति ने जोड़ासांको थाने में पत्नी के खिलाफ बच्ची के कत्ल की शिकायत दर्ज करायी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले की नली में दूध फंस जाने के कारण बच्ची की मौत होने का खुलासा हुआ, लेकिन पति ने यह शिकायत क्यों की, इस सवाल की जांच में पुलिस को पता चला कि मोहम्मद रफीक का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध था. इसके घर में दोनों पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था. बच्ची की मौत की खबर के बहाने उसने पत्नी को फंसाने के लिए यह आरोप लगाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >