मालदा : दो लाख रुपये के नकली नोटों के साथ वैष्णव नगर थाना पुलिस ने शुक्रवार रात लगभग 11 बजे एमएलए मोड़ से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. उसका नाम यासिन शेख (30) है. वह वैष्णव नगर थाना क्षेत्र के कृष्ण नगर ग्राम पंचायत के मुसाद्दीटोला गांव का रहनेवाला है.
उसके पास से एक हजार के 200 नोट बरामद हुए. मिली जानकारी के अनुसार, यासिन एमएल मोड़ पर बस के लिए इंतजार कर रहा था. वह मालदा टाउन स्टेशन जाने की फिराक में था. वहां से ट्रेन से कोलकाता निकलने वाला था.
