भारी बारिश की चेतावनी

कोलकाता: बारिश आजादी के जश्न में खलल डाल सकती है. अलीपुर मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को महानगर समेत राज्य के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. गुरुवार से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ था. दिन भर काले बादल आकाश को घेरे रहा. कई बार तो ऐसा लगा कि दिन […]

कोलकाता: बारिश आजादी के जश्न में खलल डाल सकती है. अलीपुर मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को महानगर समेत राज्य के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. गुरुवार से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ था. दिन भर काले बादल आकाश को घेरे रहा. कई बार तो ऐसा लगा कि दिन में ही रात उतर आयी है. रुक-रुक कर मूसलधार बारिश भी होती रही.

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मौसमी अक्षरेखा व निम्न दबाव अक्षरेखा मूसलाधार बारिश का मुख्य कारण है. निम्न दबाव की अक्षरेखा जहां सक्रिय होती है, वहां बादल प्रवेश करते हैं.

इस वजह से मौसमी वायु सक्रिय हो उठता है. जानकारों का मानना है कि यह स्थिति बनी रहने के कारण अभी कई दिनों तक बारिश होती रहेगी. भारी बारिश की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने सतर्क रहने की चेतावनी भी जारी कर दी है. समुद्र व नदी में मछली पकड़नेवाले मछुआरों को विशेष रूप से चेतावनी दी गयी है. बांधों पर भी निगरानी तेज कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >