34 किलो गांजा जब्त तीन महिला गिरफ्तार

जीआरपी ने बैंडेल स्टेशन से किया गिरफ्तार हुगली : जीआरपी ने 34 किलो गांजा के साथ बैंडेल स्टेशन परिसर से तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार महिलाओं के नाम आलो राय (50), पुष्पा हालदार उर्फ जया (45) और शिखा सरकार(45) हैं. जब्त गांजा की कीमत डेढ़ लाख रुपये बतायी गयी है. बुधवार को हावड़ा […]

जीआरपी ने बैंडेल स्टेशन से किया गिरफ्तार

हुगली : जीआरपी ने 34 किलो गांजा के साथ बैंडेल स्टेशन परिसर से तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार महिलाओं के नाम आलो राय (50), पुष्पा हालदार उर्फ जया (45) और शिखा सरकार(45) हैं. जब्त गांजा की कीमत डेढ़ लाख रुपये बतायी गयी है.
बुधवार को हावड़ा जीआरपी के ओसी शिशिर मित्र ने संवाददाता सम्मेलन में इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तीनों महिलाएं, बलागढ़ थाना अंतर्गत खामारगाछी इलाके की रहने वाली हैं. तीनों ओड़िशा से गांजा लेकर आयी थीं और बैंडेल से कटवा लोकल पकड़ कर खामारगाछी जाने वाली थीं. तभी गुप्त सूचना पर बैंडेल जीआरपी और हावड़़ा एनआरस की टीम ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया. जीआरपी इनसे पूछताछ कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >