त्योहारों में किसी को परेशान किया, तो जेल में कटेगी रात

क्रिसमस व नववर्ष को लेकर मंगलवार से शहर में सुरक्षा के सख्त प्रबंध इस बार पुरुष के साथ महिला पेट्रोलिंग पुलिस भी रखेगी मनचलों पर नजर पांच हजार अतिरिक्त फोर्स क्रिसमस की पूर्व संध्या पर रहेंगे तैनात पूरे पार्क स्ट्रीट के अलावा शहर के सभी चर्च, मॉल, चार प्रमुख मेट्रो स्टेशनों व पर्यटन स्थलों पर […]

क्रिसमस व नववर्ष को लेकर मंगलवार से शहर में सुरक्षा के सख्त प्रबंध

इस बार पुरुष के साथ महिला पेट्रोलिंग पुलिस भी रखेगी मनचलों पर नजर
पांच हजार अतिरिक्त फोर्स क्रिसमस की पूर्व संध्या पर रहेंगे तैनात
पूरे पार्क स्ट्रीट के अलावा शहर के सभी चर्च, मॉल, चार प्रमुख मेट्रो स्टेशनों व पर्यटन स्थलों पर भी कड़ी सुरक्षा
कोलकाता : महानगर में त्योहारों के मौसम को लेकर मंगलवार से ही कोलकाता पुलिस की तरफ से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. कोलकाता पुलिस की तरफ से स्पष्ट कर दिया गया है कि किसी भी मनचलों को दूसरों को परेशान करते पकड़ा गया, तो नववर्ष तक वे सलाखों के पीछे रहेंगे.
24 दिसंबर की दोपहर से ही शहर के सभी चर्च, बड़े मॉल, पर्यटन स्थल, प्रमुख मेट्रो स्टेशनों में संदिग्ध गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है. लालबाजार में वरिष्ठ आइपीएस अधिकारियों ने कहा कोलकाता में इस बार पुरुष के साथ भारी संख्या में महिला पुलिस पेट्रोलिंग टीम भी मनचलों की हरकतों पर नजर रखेगी.
कोलकाता पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (1) अतिरिक्त प्रभार (मुख्यालय) जावेद शमीम ने बताया कि पूरे पार्क स्ट्रीट में सुरक्षा का भार 11 पुलिस उपायुक्त (डिप्टी कमिश्नर) पर होगा. पार्क स्ट्रीट में दो क्यूआरटी वैन व 11 वाच टावर की मदद से निगरानी होगी. इसके अलावा 15 पुलिस असिस्टेंट बूथ, अतिरिक्त मोटर साइकल पेट्रोलिंग 20 के अलावा 20 सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जायेगी.
पूरे शहर में महिला पुलिस विनर्स की 25 महिलाओं की टीम बड़े होटलों, रेस्तरां व डिस्को में नजर रखेगी. शहर के 60 प्वाइंट पर 91 पुलिस पिकेट की मदद से प्रत्येक वाहनों पर निगरानी रखी जायेगी. तीन अतिरिक्त हैवी रेडियो फ्लाइंग स्क्वाड (एसआरएफएस) की टीम लगातार गस्त लगाते रहेंगे. धर्मतला, पार्क स्ट्रीट, मैदान व रवींद्र सदन मेट्रो स्टेशन के बाहर अतिरिक्त निगरानी रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >