इडेन से लाइव क्रिकेट सट्टा करते पकड़े गये सटोरिये

पांच गिरफ्तार, मोबाइल फोन व 1.40 लाख रुपये जब्त कोलकाता : मैच के दौरान लाइव क्रिकेट सट्टा के जुर्म में पुलिस ने पांच लोगों को रंगेहाथों धर दबोचा. पुलिस को खुफिया सूत्रों से सूचना मिली थी कि मैच के दौरान सट्टेबाजी करनेवाले मैदान में रहेंगे. पुुलिस ने इडेन गार्डेंस में नजरदारी तेज कर दी. ब्लॉक […]

पांच गिरफ्तार, मोबाइल फोन व 1.40 लाख रुपये जब्त

कोलकाता : मैच के दौरान लाइव क्रिकेट सट्टा के जुर्म में पुलिस ने पांच लोगों को रंगेहाथों धर दबोचा. पुलिस को खुफिया सूत्रों से सूचना मिली थी कि मैच के दौरान सट्टेबाजी करनेवाले मैदान में रहेंगे. पुुलिस ने इडेन गार्डेंस में नजरदारी तेज कर दी. ब्लॉक एफ-1 और जी-1 में लाइव सट्टेबाजी करते लोगों को दबोच लिया.
पुलिस ने इडेन से शंभु दयाल, मुकेश गारे व चेतन शर्मा को गिरफ्तार किया. उनके पास से सूचना पाते ही पुलिस ने सदर स्ट्रीट स्थित एक होटल में छापा मारा और वहां से अभिषेक सुवालका और अयूब अली को गिरफ्तार किया. पुलिस ने यहां से कई मोबाइल फोन और एक लाख 40 हजार की नगदी बरामद की. आरोपियों को मैदान थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >