सास को जला कर मारने के आरोप में बहू गिरफ्तार

कोलकाता : दक्षिण 24 परगना अंतर्गत रवींद्रनगर थाना स्थित रासदास हाटी के काजीरडांगा में एक बहू को अपनी सास को जला कर मारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. उसे गुरुवार को अलीपुर कोर्ट में पेश किया जायेगा. मृतका का नाम मीनारा बीबी (50) है. आरोपी बहू का नाम रोशनारा बीबी है. मीनारा बीबी की […]

कोलकाता : दक्षिण 24 परगना अंतर्गत रवींद्रनगर थाना स्थित रासदास हाटी के काजीरडांगा में एक बहू को अपनी सास को जला कर मारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. उसे गुरुवार को अलीपुर कोर्ट में पेश किया जायेगा. मृतका का नाम मीनारा बीबी (50) है. आरोपी बहू का नाम रोशनारा बीबी है.

मीनारा बीबी की रिश्तेदार हशिनारा बीबी ने शिकायत दर्ज करायी. जानकारी के अनुसार सास मीनारा बीबी व परिवार पहले आंकडा में आपने मकान में रहते थे. कुछ दिनों से ही वे घर बेच कर काजीरडांगा में किराये के मकान पर रह रहे थे. बेचे हुए मकान के रुपये सास मीनारा बीबी के पास थे. लोगों का अनुमान है कि रुपये हथियाने के लिए बहू ने सास की जान ली. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >