पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी

कोलकाता : पत्नी की हत्या करने के बाद पति के ट्रेन के सामने कूद कर खुदकुशी करने का मामला प्रकाश में आया है. मृत व्यक्ति का नाम पार्थ प्रमाणिक है. वहीं पत्नी का नाम शामली प्रमाणिक बताया गया है. घटना गुरुवार रात उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव थाना अंतर्गत जयपुर इलाके की है. गुरुवार […]

कोलकाता : पत्नी की हत्या करने के बाद पति के ट्रेन के सामने कूद कर खुदकुशी करने का मामला प्रकाश में आया है. मृत व्यक्ति का नाम पार्थ प्रमाणिक है. वहीं पत्नी का नाम शामली प्रमाणिक बताया गया है. घटना गुरुवार रात उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव थाना अंतर्गत जयपुर इलाके की है.

गुरुवार रात शामली का शव उसके कमरे से पाया गया. वहीं पार्थ का शव शुक्रवार सुबह सियालदह बनगांव रेल शाखा के चांदपाड़ा स्टेशन के निकट से बरामद किया गया. मिली जानकारी के अनुसार दस वर्ष पहले बनगांव के जयपुर निवासी शामली की शादी पार्थ प्रमाणिक से हुई थी.
उसके परिजनों का आरोप है कि पार्थ काफी शराब पीता था. इसे लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था. रोज-रोज के झगड़े से तंग आकर शामली काफी दिन पहले अपने पिता के रहने चली आयी थी. उनकी दो बेटियां भी हैं. बताया गया कि पार्थ गुरुवार को अपने बेटियों से मिलने आया था. रात में किसी बात को लेकर शामली के साथ उसका झगड़ा हुआ था.
उसके बाद वह छोटी बेटी को लेकर घर लौट आया. शामली की मां शिखा विश्वास का आरोप है कि उसके दामाद ने पहने उसकी बेटी की फांसी लगा कर हत्या किया, उसके बाद छोटी नातिन को लेकर फरार हो गया. बताया गया कि पार्थ बेटी को अपनी मां के पास रख कर चांदपाड़ा स्टेशन के निकट ट्रेन के सामने कूद कर खुदकुशी कर ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >