बेटे की हत्या में मां व प्रेमी को जेल भेजा गया

आसनसोल : नियामतपुर फांड़ी अंतर्गत चबका में 14 माह के बच्चे की हत्या मामले में मृतक के पिता अनन्त पाल की शिकायत पर पुलिस ने मृतक की मां कनिका पाल तथा उसके प्रेमी राजा सिंह को गिरफ्तार कर उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया था. रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद उन्हें दोबारा बुधवार को आसनसोल […]

आसनसोल : नियामतपुर फांड़ी अंतर्गत चबका में 14 माह के बच्चे की हत्या मामले में मृतक के पिता अनन्त पाल की शिकायत पर पुलिस ने मृतक की मां कनिका पाल तथा उसके प्रेमी राजा सिंह को गिरफ्तार कर उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया था. रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद उन्हें दोबारा बुधवार को आसनसोल जिला कोर्ट के सीजेएम के समक्ष पेश किया.

सीजेएम ने आरोपियों की जमानत खारिज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. ज्ञात हो कि रिमांड अवधि में पुलिस ने आरोपियों के घर से एक चादर बरामद की है. शिकायत के अनुसार कनिका पाल बीते कुछ महीनों से राजा सिंह के साथ रह रही थी. स्थानीय लोगों के बीच बैठक कर अपने 14 माह के बेटे को भी साथ ले गई थी. बीते एक सितंबर को आरोपियों ने उनके बच्चे की हत्या कर दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >