बेटे की हत्या में प्रेमी संग मां गिरफ्तार, रिमांड

आसनसोल : नियामतपुर फांड़ी अंतर्गत चबका में 14 महीने के बच्चे की हत्या के मामले में मृतक के पिता अनन्त पाल की शिकायत पर कुल्टी थाना पुलिस ने मृतक बच्चे की आरोपी मां कनिका पाल तथा उसके प्रेमी राजा सिंह को गिरफ्तार कर उन्हें बुधवार को आसनसोल जिला कोर्ट के सीजेएम के समक्ष पेश किया. […]

आसनसोल : नियामतपुर फांड़ी अंतर्गत चबका में 14 महीने के बच्चे की हत्या के मामले में मृतक के पिता अनन्त पाल की शिकायत पर कुल्टी थाना पुलिस ने मृतक बच्चे की आरोपी मां कनिका पाल तथा उसके प्रेमी राजा सिंह को गिरफ्तार कर उन्हें बुधवार को आसनसोल जिला कोर्ट के सीजेएम के समक्ष पेश किया.

पुलिस जांच अधिकारी ने उक्त पूरे मामले पर अपनी छानबीन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए उनकी सात दिनों की पुलिस रिमांड की मांग कोर्ट से की. सीजेएम ने आरोपियों की सात दिनों की रिमांड मंजूर कर उन्हें पुलिस को सौंप दिया. शिकायत के अनुसार कनिका पाल शिकायतकर्ता की पत्नी है. बीते कुछ महीनों से वह राजा सिंह के साथ अवैध तरीके से रह रही थी तथा स्थानीय लोगों के बीच मीटिंग कर वह अपने 14 महीने के बच्चे को भी साथ ले गई थी. ज्ञात हो कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि बीते एक सितंबर को आरोपियों ने उनके बच्चे की हत्या कर दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >