एसटीएफ ने मालदा से जेएमबी के दो आतंकियों को किया गिरफ्तार

उत्तर दिनाजपुर माड्यूल की स्थापना की थी एजाज के गिरफ्तार होने के बाद राज्य से फरार होने की फिराक में थे कोलकाता : कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के और दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है. दोनों को मंगलवार को मालदा के समसी इलाके से गिरफ्तार किया […]

उत्तर दिनाजपुर माड्यूल की स्थापना की थी

एजाज के गिरफ्तार होने के बाद राज्य से फरार होने की फिराक में थे

कोलकाता : कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के और दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है. दोनों को मंगलवार को मालदा के समसी इलाके से गिरफ्तार किया गया है. इनकी पहचान अब्दुल बारी (28) और निजामुद्दीन खान (28) के रूप में हुई है.

दोनों उत्तर दिनाजपुर जिले के निवासी हैं. कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त (एसटीएफ) शुभंकर सिन्हा सरकार ने यह जानकारी दी. गौरतलब है कि हाल में एसटीएफ ने एजाज अहमद नाम के संदिग्ध को गया से और अबुल काशेम को कोलकाता के नारकेलडांगा से दोबचा था.

अबुल काशेम से पूछताछ में दोनों का पता चला : एसटीएफ अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को जेएमबी के सदस्य अबुल काशेम को कोलकाता के नारकेलडांगा से गिरफ्तार किया गया था. उससे पूछताछ के बाद अब्दुल और निजामुद्दीन का पता चला और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. उनके कब्जे से कुछ जिहादी किताबें, दस्तावेज व मोबाइल फोन जब्त किये गये हैं.

अब्दुल और निजामुद्दीन जेएमबी के शीर्षस्तरीय नेता अब्दुल सालेह और जेएमबी के भारत प्रमुख एजाज अहमद उर्फ मोती अहमद उर्फ जीतू उर्फ इजाज के संपर्क में थे. एजाज ने हाल के वर्षों में प्रतिबंधित आतंकी संगठन का उत्तर बंगाल मॉड्यूल भी तैयार कर लिया था. अब्दुल और निजामुद्दीन को उत्तर दिनाजपुर में आतंकी संगठन के विस्तार की जिम्मेदारी मिली थी.

दोनों ने जेएमबी के उत्तर दिनाजपुर का मॉड्यूल तैयार किया. इस क्रम में आतंकियों की भर्ती करना, आतंक के लिए फंड एकत्रित करना, आतंकियों का प्रशिक्षण और आतंकवाद की साजिश रचने में इनकी भूमिका बड़ी थी. एजाज की गिरफ्तारी के बाद दोनों आतंकी राज्य से भागने के फिराक में थे. उन्होंने इसके लिए दक्षिण भारत के कुछ लोगों से संपर्क भी साधा था. जानकारी के अनुसार दोनों कई दफा बिहार के गया में एजाज के ठिकाने पर उससे मिलने गये थे.

एसटीएफ के अधिकारियों का कहना है कि इनके कई और साथी बंगाल के विभिन्न हिस्से में मौजूद हैं. उनसे पूछताछ कर उनके साथियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >