गैंगरेप के आरोपियों पर अब आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला भी होगा दर्ज

हल्दिया : अपने प्रेमी के साथ जा रही 15 वर्षीया किशोरी के साथ चार युवकों के गैंगरेप की घटना में पीड़िता के अस्पताल में दम तोड़ने के बाद पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने की कोशिश की धारा प्रयोग करनेवाली है. पुलिस की तरफ से इसकी जानकारी दी गयी […]

हल्दिया : अपने प्रेमी के साथ जा रही 15 वर्षीया किशोरी के साथ चार युवकों के गैंगरेप की घटना में पीड़िता के अस्पताल में दम तोड़ने के बाद पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने की कोशिश की धारा प्रयोग करनेवाली है. पुलिस की तरफ से इसकी जानकारी दी गयी है. पुलिस की तरफ से कहा गया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. अब उनके खिलाफ आइपीसी की धारा (306, पीड़िता को आत्महत्या के लिए उकसाने की कोशिश) का मामला जुड़ेगा.

मौजूदा समय में सभी आरोपी दो सितंबर तक पुलिस हिरासत में हैं. इसके कारण अदालत में नये धारा के प्रयोग करने का आवेदन किया जायेगा. पुलिस का कहना है कि चारों आरोपियों ने काफी हैवानियत का परिचय देते हुए यह अपराध किया है. इसके कारण उनकी पूरी कोशिश रहेगी कि मामले की सुनवाई अदालत में जल्द शुरू हो सके, जिससे सभी आरोपियों को ज्यादा से ज्यादा सख्त सजा मिले.

अपने कथित प्रेमी के साथ जा रही किशोरी को खींच कर एक पेड़ से बांधकर चार बदमाशों ने उसके साथ गैंगरेप किया था. इसके बाद बदनामी के डर से पीड़िता ने जहर खा लिया था. शुक्रवार को कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में उसकी मौत हो गयी है. पीड़िता का प्रेमी भी इस मामले में जुड़ा है या नहीं, इसका भी पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >