नाबालिग से दुष्कर्म मामले में 60 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

प्रधान नगर थाना के समरनगर बढ़तला इलाके की घटना सिलीगुड़ी : नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में प्रधान नगर थाना पुलिस ने शनिवार को समरनगर बढ़तला इलाके से 60 वर्षीय बुजुर्ग को गिरफ्तार किया. पीड़ित नाबालिग की तबीयत खराब होने पर मामला उजागर हुआ. जिसके बाद परिवार वालों की ओर से प्रधान नगर थाना में […]

प्रधान नगर थाना के समरनगर बढ़तला इलाके की घटना

सिलीगुड़ी : नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में प्रधान नगर थाना पुलिस ने शनिवार को समरनगर बढ़तला इलाके से 60 वर्षीय बुजुर्ग को गिरफ्तार किया. पीड़ित नाबालिग की तबीयत खराब होने पर मामला उजागर हुआ.
जिसके बाद परिवार वालों की ओर से प्रधान नगर थाना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. आरोपी का नाम दुलाल शील (60) है. वह समर नगर इलाके का निवासी था. प्रधान नगर थाना पुलिस के पास लिखित शिकायत के मुताबिक ‍आरोपी उसी इलाके की 17 वर्षीया नाबालिग के साथ पिछले कई दिनों से लगातार इस घिनौनी घटना को अंजाम दे रहा था.
इसी दौरान नाबालिग अस्वस्थ हो गई. पूछे जाने पर उसने पूरी घटना की जानकारी परिवार वालों को दी. जिसके बाद परिवार की ओर से शनिवार को प्रधान नगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई तथा आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. जानकारी मिली है कि पुलिस ने आरोपी दुलाल शील पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर नाबालिग को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है. प्रधान नगर थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >