नौकरी दिलाने के नाम पर आठ लाख की धोखाधड़ी के आरोप में युवक गिरफ्तार

दक्षिण 24 परगना के बकखाली के रहने वाले युवक को लगाया था चूना हल्दिया : सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर आठ लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस एक युवक गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम प्रसेनजीत जाना बताया गया है. प्रसेनजीत ने दक्षिण 24 परगना जिले के बकखाली के रहने वाले […]

दक्षिण 24 परगना के बकखाली के रहने वाले युवक को लगाया था चूना

हल्दिया : सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर आठ लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस एक युवक गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम प्रसेनजीत जाना बताया गया है. प्रसेनजीत ने दक्षिण 24 परगना जिले के बकखाली के रहने वाले युवक मधुसूदन दास को ग्रुप डी के पद पर सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया और उससे इसके लिए आठ लाख रुपये भी लिये.
चुनाव के पहले प्रसेनजीत ने मधुसूदन को एक कार्यालय में नौकरी भी लगा दी, लेकिन चुनाव बंद होने के बाद ही वहां काम बंद हो गया. इसके बाद जब मधुसूदन ने प्रसेनजीत से रुपये की मांग की तो वह आनाकानी करने लगा. इस संबंध में मधुसूदन ने थाने में मामला दर्ज कराया, जिसके आधार पर महिषादल थाना पुलिस ने आजड़ा इलाके से आरोपी को गिरफ्तार किया.
इस संबंध में महिषादल थाना के ओसी पार्थ विश्वास ने बताया कि मधुसूदन की शिकायत पर पुलिस ने प्रसेनजीत को गिरफ्तार कर लिया है. अब प्रसेनजीत से पूछताछ की जा रही है. इस धोखाधड़ी के मामले में प्रसेनजीत अकेला है या और भी लोग शामिल है, इसकी जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >