भाभी से अवैध रिश्ते के चलते गर्भवती पत्नी को जिंदा जलाया

मालदा : अपनी भाभी से अवैध रिश्ते को लेकर जब पत्नी ने प्रतिवाद किया तो पति ने पत्नी अनजिमा बीवी (20) को जिंदा जलाकर मार डाला. करीब दस रोज तक मालदा मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत के बीच झूलने के बाद अनजिमा बीवी की मौत मंगलवार को हो गयी. यह घटना मोथाबाड़ी थानांतर्गत उत्तर […]

मालदा : अपनी भाभी से अवैध रिश्ते को लेकर जब पत्नी ने प्रतिवाद किया तो पति ने पत्नी अनजिमा बीवी (20) को जिंदा जलाकर मार डाला. करीब दस रोज तक मालदा मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत के बीच झूलने के बाद अनजिमा बीवी की मौत मंगलवार को हो गयी. यह घटना मोथाबाड़ी थानांतर्गत उत्तर लक्खीपुर के देवीपुर दियारा में हुई है.

जानकारी अनुसार आरोपी पति साजिजुल शेख पेशे से टोटो चालक है. चार साल पहले इन दोनों की शादी हुई थी. इनकी एक बेटी भी है. आरोप है कि अनजिमा बीवी सात माह की गर्भवती थी. साजिजुल शेख का अपनी भाभी के साथ अनैतिक रिश्ता था.
इसका प्रतिवाद करने पर अनजिमा बीवी पर पति ने अत्याचार करना शुरु किया. बीते 10 अगस्त की देर रात को आरोपी पति ने रसोई घर के गैस सिलिंडर को खोल दिया. उसके बाद अपनी पत्नी को बुलाकर वहां उसने माचीस की तीली जला दी जिससे अनजिमा बीवी के बदन में आग पकड़ लिया.
परिवार के लोगों ने उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज ले गये. इलाज के दौरान सीजर कर महिला का प्रसव कराया गया जिससे सात माह की बेटी का जन्म हुआ. लेकिन दो दिन बाद ही उसकी मौत हो गयी. उसके बाद मंगलवार को अनजिना बीवी की भी इलाज के दौरान मौत हो गयी.
अनजिना बीवी के मायके वालों ने पति समेत तीन लोगों को नामजद कर शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस सूत्र ने बताया कि आरोपी फरार हैं. उनकी तलाश की जा रही है. शव को अंत्यपरीक्षण के लिये भेजने के बाद जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >