पुलिस को लक्ष्य कर फेंका बम

एक एएसआई समेत तीन घायल कोलकाता : भाटपाड़ा में एक बार फिर बमबाजी से इलाके में तनाव फैल गया. इस दौरान पुलिस का एक एसआइ घायल हो गया. पांच नंबर रेलवे साइडिंग के करीब घटना हुई. उसे एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. उसका नाम देवदीप मुखर्जी बताया गया है. जानकारी के अनुसार, […]

एक एएसआई समेत तीन घायल

कोलकाता : भाटपाड़ा में एक बार फिर बमबाजी से इलाके में तनाव फैल गया. इस दौरान पुलिस का एक एसआइ घायल हो गया. पांच नंबर रेलवे साइडिंग के करीब घटना हुई. उसे एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. उसका नाम देवदीप मुखर्जी बताया गया है. जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात आर्य समाज रोड में बदमाशों ने कई बम फेंके. खबर पाकर घटना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा. आरोप है कि पुलिस के सामने ही बदमाशों ने बम फेंके. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को भी फायरिंग करनी पड़ी. वहीं बारुईपाड़ा में बम लगने से दो लोगों के घायल होने की खबर है.
पुलिस पर भाजपा पार्षद से मारपीट का आरोप : पुलिस के खिलाफ वार्ड 12 की भाजपा पार्षद ने मारपीट का आरोप लगाया गया है. घटना भाटपाड़ा नगरपालिका के 12 नंबर वार्ड पार्षद गीता देवी यादव के साथ हुई. पार्षद गीता देवी का आरोप है कि बुधावर सुबह पुलिस ने उनके घर की तलाशी लेने बहाने घर में घुस आये. तलाशी की वजह पूछने पर उनके साथ मारपीट की गयी. उनके पति जब बीचबचाव के लिए आये तो उनके साथ भी मारपीट की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >