मालदा: रथ मेला से नौवीं की छात्रा का अपहरण

एक परित्यक्त कमरे में हाथ-पैर बंधी हालत में मिली पीड़िता पूछताछ के लिए पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया मालदा : रथयात्रा का मेला देखने गयी एक नौवीं की छात्रा का बदमाशों ने अपहरण कर लिया. आरोप है कि बदमाश छात्रा को मारपीट कर उसे मोटरबाइक पर बैठाकर उड़ा ले गये. गुरुवार की […]

एक परित्यक्त कमरे में हाथ-पैर बंधी हालत में मिली पीड़िता

पूछताछ के लिए पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया

मालदा : रथयात्रा का मेला देखने गयी एक नौवीं की छात्रा का बदमाशों ने अपहरण कर लिया. आरोप है कि बदमाश छात्रा को मारपीट कर उसे मोटरबाइक पर बैठाकर उड़ा ले गये. गुरुवार की रात 10 बजे यह घटना ओल्ड मालदा थानांतर्गत साहापुर द्वितीय सेतु इलाके में हुई है. अपहृत छात्रा के परिवारवालों ने ओल्ड मालदा थाने में अपहरण की शिकायत अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज करायी.

वहीं, जांच में उतरी पुलिस ने शुक्रवार को तड़के मालदा शहर के विनय सरकार रोड इलाके के एक परित्यक्त घर से पीड़िता को मुक्त कराया. उस समय उसके हाथ पैर बंधी हालत में थे. पुलिस ने पूछताछ के लिये दो लोगों को हिरासत में लिया है.

पुलिस सूत्र के अनुसार अपहृत छात्रा साहापुर गांव की निवासी है. उसके पिता निर्माण श्रमिक हैं जबकि मां गृहिणी हैं. मालदा शहर के एक स्कूल में छात्रा नौवीं कक्षा में पढ़ती है. गुरुवार की रात को पीड़िता अपनी एक सहेली के साथ साहापुर द्वितीय सेतु इलाके में रथमेला देखने गयी थी. उसी समय बदमाशों ने उसकी सहेली को धक्का देकर गिराकर उसे मोटरबाइक पर सवार कर ले गये. आरोपियों में एक का नाम सोहेल खान है. वह मालदा शहर के विनय सरकार रोड इलाके का निवासी है.

पीड़िता की मां ने बताया कि बेटी के अपहरण की बात उसकी सहेली ने उसी रात बतायी. उसके बाद ही उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज करायी. उसके बाद शुक्रवार को तड़के एक अज्ञात नंबर से फोन आया कि विनय सरकार रोड इलाके के एक परित्यक्त घर में उनकी बेटी है. उसके बाद ही पुलिस की मदद से वे लोग घटनास्थल पर पहुंचे. छात्रा ने उसी समय सोहेल खान और उसके सहयोगियों के बारे में बताया.

पुलिस सूत्र ने बताया कि छात्रा के परिवारवालों ने ओल्ड मालदा और इंगलिशबाजार थानों में अलग अलग शिकायत दर्ज करायी है. जिस घर से छात्रा मिली है वह सोहेल खान के परिवार का है. घटना के बाद से आरोपी युवक और उसका दलबल भाग गया था. उनकी तलाश की जा रही है. फिलहाल सोहेल खान के दो रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >