जींस-टी शर्ट पहनने से मना करने पर लगायी फांसी

कोलकाता : शादी के बाद जिंस-टी शर्ट पहन कर स्कूटी चलाने पर ससुराल के लोगों ने फटकार लगायी तो खुद को अपमानित महसूस कर रही एक विवाहिता ने फांसी ने लगा कर आत्महत्या कर ली. उसका नाम केया दास (32) था. शनिवार सुबह उसका शव कमरे में फंदे से लटका पाया गया. यह घटना नैहाटी […]

कोलकाता : शादी के बाद जिंस-टी शर्ट पहन कर स्कूटी चलाने पर ससुराल के लोगों ने फटकार लगायी तो खुद को अपमानित महसूस कर रही एक विवाहिता ने फांसी ने लगा कर आत्महत्या कर ली. उसका नाम केया दास (32) था. शनिवार सुबह उसका शव कमरे में फंदे से लटका पाया गया. यह घटना नैहाटी थाना क्षेत्र के आम्रपाली इलाके की है.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृत महिला के पिता ने ससुरालवालों के खिलाफ नैहाटी थाना में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर ससुर माधवदास और परिवार की सदस्य श्यामली दास को गिरफ्तार कर लिया. पति व ससुराल के अन्य सदस्य फरार हैं. पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

केया के घरवालों का आरोप है कि केया को उसके ससुरालवाले मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >