पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

कोलकाता : रिजेंट पार्क इलाके में फंदे से लटके हालत में एक युवक का शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान जय गोपाल सरकार (38) के रूप में हुई है. वह रिजेंट पार्क इलाके के श्यामाप्रसाद पल्ली का रहनेवाला था. घर के पास ही एक पेड़ से रविवार सुबह 4.50 बजे के करीब उसका फंदे […]

कोलकाता : रिजेंट पार्क इलाके में फंदे से लटके हालत में एक युवक का शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान जय गोपाल सरकार (38) के रूप में हुई है. वह रिजेंट पार्क इलाके के श्यामाप्रसाद पल्ली का रहनेवाला था.

घर के पास ही एक पेड़ से रविवार सुबह 4.50 बजे के करीब उसका फंदे से लटके हालत में शव पाया गया. खबर पाकर रिजेंट पार्क थाने की पुलिस वहां पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
पुलिस को लोगों ने प्राथमिक पूछताछ में बताया कि सुबह उठते ही पेड़ पर फंदे से लटके शव पर नजर पड़ी, लेकिन उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका पता नहीं चल सका है. कुछ लोगों ने बताया कि दुश्मनी के कारण बदला लेने के लिए उसकी हत्या कर पेड़ पर शव को लटका कर इसे आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >