दुर्गापुर : तीन दिन से लापता महिला का शव शनिवार को रातुरिया स्थित जंगल में पेड़ से झूलता मिला. सूचना पर कोकोबेन थाना की पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा.
महिला का सड़ गया था. मृतका की शिनाख्त आशीष नगर निवासी लेबु ढाली (50) के रूप में हुई. तीन दिन पहले आशीष नगर से लापता हो गई थी. शनिवार की सुबह रातुरीया, अंगदपुर स्थित जंगल से महिला का शव बरामद हुआ. पुलिस ने बताया कि परिवार के लोगों के तरफ से थाने में गुमशुदी की रिपोर्ट दर्ज नहीं करायी थी, इसके पीछे रहस्य है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
