फालाकाटा : बेहद गरीब परिवार की एक नाबालिग लड़की को मंदिर का प्रसाद देने की आड़ में उससे दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप एक पुजारी पर लगा है. इस संबंध में अलीपुरद्वार जिले के फालाकाटा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराने के बाद आरोपी पुजारी ने पीड़ित परिवार को धमकी भी दी है. मंदिर […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
फालाकाटा : बेहद गरीब परिवार की एक नाबालिग लड़की को मंदिर का प्रसाद देने की आड़ में उससे दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप एक पुजारी पर लगा है. इस संबंध में अलीपुरद्वार जिले के फालाकाटा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराने के बाद आरोपी पुजारी ने पीड़ित परिवार को धमकी भी दी है. मंदिर के पुजारी जैसे महत्वपूर्ण व्यक्ति पर इस तरह के घुणित आरोप लगने के बाद फालाकाटा में इसकी जोरशोर से चर्चा हो रही है.
फालाकाटा थाना पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है. स्थानीय लोगों ने आरोपी पुजारी को पकड़कर पीटा फिर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान सुनील देवनाथ के रूप में हुई है. वह सुभाष कॉलोनी का निवासी है. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है.
सोमवार को पीड़िता की दादी ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है. महिला ने पुलिस को बताया कि पुजारी ने मंदिर का प्रसाद देने के बहाने उनकी पोती को अपने घर बुलाया था. उसके बाद उससे दुष्कर्म करने का प्रयास किया. हालांकि पोती खुद को किसी तरह बचाकर वहां से भाग निकली. घर आकर उसने पूरी घटना की जानकारी मुझे दी. घटना के कुछ देर बाद ही आरोपी पुजारी और एक व्यक्ति ने उन्हें धमकी दी ताकि वे पुलिस के पास नहीं जायें. लेकिन पीड़िता की दादी ने हिम्मत दिखाते हुए थाना में शिकायत दर्ज करायी.