ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, घरवालों की शिकायत पर सीसीटीवी कैमरे की मदद से चालक हुआ गिरफ्तार

कोलकाता : ऑटो में सवार 13 वर्षीया छात्रा के साथ छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक को छह दिन की कड़ी जांच के बाद अंत में गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के हाथ लगे आरोपी चालक का नाम अरुण दास है. पुलिस का कहना है कि उसने अपने ऊपर लगे आरोप को स्वीकार […]

कोलकाता : ऑटो में सवार 13 वर्षीया छात्रा के साथ छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक को छह दिन की कड़ी जांच के बाद अंत में गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के हाथ लगे आरोपी चालक का नाम अरुण दास है. पुलिस का कहना है कि उसने अपने ऊपर लगे आरोप को स्वीकार भी कर लिया है.

घटना अम्हर्स्ट स्ट्रीट इलाके के विवेकानंद रोड की है. पुलिस के मुताबिक पीड़ित छात्रा के परिवारवालों के तरफ से थाने में बताया गया कि उनकी बेटी आठवीं कक्षा की छात्रा है. स्कूल से छुट्टी होने के बाद एक खाली ऑटो देखकर सीट मिलने के कारण उसमें सवार हुई थी. उस समय ऑटोवाले ने कहा था कि आगे और यात्रियों को उस ऑटो में बैठा लेगा. लेकिन जैसे ही वह ऑटो में बैठी, चालक ने दूसरे रास्ते में ऑटो मोड़ लिया.
उसने उसे आम रास्ते से चलने को कहा, तो चालक ने उसे अपशब्द कहते हुए उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी. किसी तरह चलती ऑटो से छलांग लगाकर उसने अपनी जान बचायी. इसके बाद उसने पूरी घटना घरवालों को बतायी. पीड़िता का बयान लेने के बाद पुलिस ने वारदात स्थल में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से ऑटो की शिनाख्त की. इसके बाद उसके चालक अरुण दास को गिरफ्तार कर लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >