चार संदिग्ध डकैत गिरफ्तार

वीरपाड़ा : वीरपाड़ा में पुलिस ने आग्नेयास्त्र सहित चार संदिग्ध डकैतों को गिरफ्तार किया है. शनिवार की रात नौ बजे के करीब वीरपाड़ा जुबिली क्लब संलग्न क्षेत्र से इन्हें दबोचा गया है. गिरफ्तारी के बाद चारों को अलीपुरद्वार महकमा अदालत में पेश किया गया. कोर्ट ने एक सप्ताह के रिमांड पर चारों को भेजा है. […]

वीरपाड़ा : वीरपाड़ा में पुलिस ने आग्नेयास्त्र सहित चार संदिग्ध डकैतों को गिरफ्तार किया है. शनिवार की रात नौ बजे के करीब वीरपाड़ा जुबिली क्लब संलग्न क्षेत्र से इन्हें दबोचा गया है. गिरफ्तारी के बाद चारों को अलीपुरद्वार महकमा अदालत में पेश किया गया.

कोर्ट ने एक सप्ताह के रिमांड पर चारों को भेजा है. गिरफ्तार तीन आरोपी जियारुल हक, दुर्गा तिर्की और सूरजित राजवंशी अलीपुरद्वार जिले के फालाकाटा ब्लॉक के निवासी हैं. , चौथा आरोपी जमाल मियां कूचबिहार जिले के माथाभांगा महकमा का निवासी है.
जयगांव के एएसपी कुंतल बनर्जी ने बताया कि प्राथमिक जांच के अनुसार चारों डकैती के मकसद से पिकअप वैन लेकर वीरपाड़ा आये थे. वीरपाड़ा थाना प्रभारी पेमा वांगदी भूटिया ने बताया कि चारों आरोपियों के पास से एक वन शटर गन सहित एक कारतूस समेत पिकअप वैन जब्त किये गये हैं. आरोपियों से पूछताछ के जरिये अन्य साथियों की भी पहचान की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >