प्रोफेसर के वाहन में मारी टक्कर, विरोध करने पर पीटा

दमदम स्टेशन के पास की घटना कोलकाता : बैरकपुर कमिश्नरेट अंतर्गत दमदम स्टेशन इलाके में रविवार की रात शादी समारोह से परिवार के साथ घर लौट रहे प्रोफेसर के वाहन को रास्ते में एक वाहन से धक्का लगने की घटना का विरोध करने पर प्रोफेसर व उसके परिवारवालों पर हमला किया गया. घटना को लेकर […]

दमदम स्टेशन के पास की घटना

कोलकाता : बैरकपुर कमिश्नरेट अंतर्गत दमदम स्टेशन इलाके में रविवार की रात शादी समारोह से परिवार के साथ घर लौट रहे प्रोफेसर के वाहन को रास्ते में एक वाहन से धक्का लगने की घटना का विरोध करने पर प्रोफेसर व उसके परिवारवालों पर हमला किया गया. घटना को लेकर प्रोफेसर ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है.
सूत्रों के मुताबिक, विद्यासागर कॉलेज के विज्ञान विभाग के प्रोफेसर पंकज कुमार देवनाथ, रात को शादी समारोह से अपनी मां, पत्नी और बच्चे के साथ घर लौट रहे थे. दमदम स्टेशन के पास गुजरते समय ही पीछे से आ रही मारुति वैन ने उनकी कार को टक्कर मार दी. उन्होंने कार को रोककर विरोध जताया. इसके बाद कार में बैठे दो लोगों ने अपशब्द कहते हुए उनकी पिटाई कर दी.
आरोप है कि बीचबचा के लिए आयी प्रोफेसर की मां और पत्नी पर भी बदमाशों ने हाथ उठाया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमदम थाने की पुलिस को देख आरोपी फरार हो गये. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >