कूचबिहार : 15 बीघा अफीम की खेती को पुलिस ने किया नष्ट

कूचबिहार : अफीम की खेती पर पुलिस ने सोमवार को अभियान चलाया. गुप्त सूत्रों से खबर पाकर एसडीपीओ शुभेंदु मंडल व माथाभांगा आईसी की हाजारहाट इलाके में शनि व रविवार लगातार दो दिनों तक अभियान चलाया. इस छापेमारी में लगभग 15 बीघे अफीम की खेती के पौधों को नष्ट किया गया. पुलिस अधीक्षक अभिषेक गुप्ता […]

कूचबिहार : अफीम की खेती पर पुलिस ने सोमवार को अभियान चलाया. गुप्त सूत्रों से खबर पाकर एसडीपीओ शुभेंदु मंडल व माथाभांगा आईसी की हाजारहाट इलाके में शनि व रविवार लगातार दो दिनों तक अभियान चलाया.

इस छापेमारी में लगभग 15 बीघे अफीम की खेती के पौधों को नष्ट किया गया. पुलिस अधीक्षक अभिषेक गुप्ता ने बताया कि जिले को शांत रखने के लिए पुलिस की विशेष टीम 24 घंटे अभियान चला रही है.

अफीम के खेती की गुप्त सूचना मिलने पर एसडीपीओ शुभेंदु मंडल व माथाभांगा आईसी प्रदीप सरकार की अगुवाई में छापा मारा गया. इलाकावासियों को अवैध कारोबार से दूर रहने की अपील की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >