सिलीगुड़ी : नहीं थम रहा भूमाफियाओं का आतंक, जमीन मालिक पर किया जानलेवा हमला

सिलीगुड़ी : राज्य की मुख्यमंत्री व पुलिस की लगातार कोशिशों के बाद भी माफियाराज थमने का नाम नहीं ले रहा है. जहां एक तरफ पुलिस भूमाफिया गिरोह के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर गिरफ्तार कर रही है, वहीं दूसरी तरफ माफिया गिरोह के सदस्य जमीन हथियाने के लिए जानलेवा हमले पर उतारू हो रहे हैं. बुधवार […]

सिलीगुड़ी : राज्य की मुख्यमंत्री व पुलिस की लगातार कोशिशों के बाद भी माफियाराज थमने का नाम नहीं ले रहा है. जहां एक तरफ पुलिस भूमाफिया गिरोह के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर गिरफ्तार कर रही है, वहीं दूसरी तरफ माफिया गिरोह के सदस्य जमीन हथियाने के लिए जानलेवा हमले पर उतारू हो रहे हैं.

बुधवार को सिलीगुड़ी से सटे भक्ति नगर थाना अंतर्गत माझाबाड़ी इलाके में ऐसी ही घटना घटी है. नाप-जोख कर रहे जमीन मालिकों पर ही स्थानीय भूमाफिया के सदस्यों ने जानलेवा हमला कर दिया.

पीड़ित ने भक्ति नगर थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार माझाबाड़ी निवासी परमेश्वर राय की ढाई बीघा खेती की जमीन है. लेकिन अब उस इलाके में खेती नहीं होती है. परमेश्वर राय वह जमीन बेचना चाहते हैं. बुधवार को उनका बेटा महेश राय कुछ लोगों के साथ जमीन की नाप-जोख करने पहुंचा.
आरोप है कि इलाके में बदमाश व भूमाफिया के रूप में परिचित अभिजीत राय, रंजित राय सहित कुछ लोग पहुंचे और जानलेवा हमला किया. इस घटना में महेश राय बुरी तरह से घायल हो गया. उसे सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना के बाद महेश राय ने भक्ति नगर थाने में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >