हावड़ा : ससुर के अपहरण में दामाद गिरफ्तार

हावड़ा : ससुर का अपहरण कर फिरौती वसूलने के आरोप में एक व्यक्ति को बाली थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. घटना बाली थाना अंतर्गत रासबाड़ी इलाके की है. गिरफ्तार व्यक्ति का नाम प्रदीप घोष है. उसके विरुद्ध बेरोजगार युवकों से नौकरी देने के नाम पर लाखों रुपये हड़पने का भी आरोप है. प्रदीप […]

हावड़ा : ससुर का अपहरण कर फिरौती वसूलने के आरोप में एक व्यक्ति को बाली थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. घटना बाली थाना अंतर्गत रासबाड़ी इलाके की है. गिरफ्तार व्यक्ति का नाम प्रदीप घोष है. उसके विरुद्ध बेरोजगार युवकों से नौकरी देने के नाम पर लाखों रुपये हड़पने का भी आरोप है.
प्रदीप अपने ससुर से भी जबरन रुपये वसूलने की कोशिश कर रहा था. पहले तो उसने खुद को ही अपहरण कर ससुर से रुपये वसूलने की कोशिश की लेकिन ससुर ने रुपये देने से इंकार कर दिया. इसके बाद उसने बेलूड़ में अपने किसी परिजन के घर में अस्वस्थ होने का नाटक कर अपनी पत्नी और ससुर को बुलाया.
जब उसके ससुर तपन बाबू अपनी बेटी के साथ बाली स्थित मकान में पहुंचे तो उसने पत्नी को अपने घर में रख लिया. इसके बाद उसके ससुर अपने घर चले गये. आरोप है कि शनिवार को कई अपरिचित व्यक्तियों के द्वारा उसने अपने ससुर का अपहरण करवा दिया.
अपहरणकारियों ने सबसे पहले उसके ससुर को दुर्गापुर में फिर मुर्शिदाबाद ले जाकर एक मकान में कैद कर दिया. आरोप है वहां से फोन के द्वारा उसकी बेटी से बतौर फिरौती मांगने लगे. बाद में इसकी जानकारी होने पर बाली की विधायक वैशाली डालमिया ने तत्परता दिखाते हुए बाली थाना पुलिस को बताया. इसके बाद पुलिस हरकत में आई और प्रदीप घोष को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >