मादक पदार्थों के साथ युवती गिरफ्तार

सिलीगुड़ी : पिछले कुछ समय में पूरे देश में बाबा व साध्वियों के कुछ ऐसे मामले सामने आये हैं जिसके बाद से इन पर लोगों का भरोसा कम होने लगा है. इसी क्रम में एक साध्वी के वेश में मादक पदार्थों का कारोबार चलाने वाली माताजी को सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस की प्रधान नगर थाना पुलिस […]

सिलीगुड़ी : पिछले कुछ समय में पूरे देश में बाबा व साध्वियों के कुछ ऐसे मामले सामने आये हैं जिसके बाद से इन पर लोगों का भरोसा कम होने लगा है. इसी क्रम में एक साध्वी के वेश में मादक पदार्थों का कारोबार चलाने वाली माताजी को सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस की प्रधान नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
माताजी के पास से 6 किलो 250 ग्राम गांजा व अन्य मादक पदार्थ बरामद हुए हैं. पिछले कुछ समय से पुलिस का सरदर्द बनी इस माताजी को सोमवार को सिलीगुड़ी एनडीपीएस अदालत में पेश किया गया. अदालत ने माताजी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. प्रधान नगर थाना पुलिस माताजी के गिरोह में शामिल अन्य नशा कारोबारियों की जड़े कुरेदने में जुटी है.
प्रधान नगर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नशे का कारोबार चलाने वाली इस माताजी का असली नाम सरस्वती साह है. वह मूल रूप से पड़ोसी राज्य बिहार की निवासी है. हांलाकि पिछले लंबे अरसे से वे सिलीगुड़ी में रह रही है. उसका डेरा सिलीगुड़ी से सटे प्रधान नगर थाना अंतर्गत सालबाड़ी के नया बस्ती इलाके में है. माथे पर जटा, गेरूवा वस्त्र धारण कर कंधे पर एक थैला लटकाये विल्कुल एक साध्वी के रूप में ये घर-घर भीख बटोरती दिखती थी.
भीख में मिले रूपए से गांजा व ड्रग्स के नशे में ऐश भी करने लगी. धीरे-धीरे इनका रास्ता नशा कारोबार की ओर बढ़ने लगा. संपर्क भी नशा तस्करी गिरोह से हुआ. सालबाड़ी के नया बस्ती इलाका स्थित एक मंदिर में अपना डेरा जमाया और वहीं से नशे का कारोबार करने लगी. उसके घर से पुलिस ने गांजे की का छोटी-छोटी पुड़िया बरामद की है. पुड़िया भी दो प्रकार के हैं. एक पुड़िया की कीमत 50 रूपया और दूसरे की 100 रूपये है.
सिलीगुड़ी शहर से सटा दागापुर, सालबाड़ी व सुकना शिक्षा संस्थानों का हब बनकर उभरा है. उसी इलाके में अपना डेरा जमाने वाली यह माताजी छात्र-छात्राओं को अपना पहला टारगेट बनाती थी. पुलिस सूत्रों की माने तो ग्यारहवीं, बारहवीं से लेकर इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट आदि के विद्यार्थी भी इनके चंगुल में फंस चुके थे. डेरा के पास स्थित मंदिर भी पहले नशेड़ियों का अड्डा हुआ करता था.
पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद मंदिर से नशेड़ियों का अड्डा हटाया. लेकिन कुछ समय बाद इस माताजी ने अपने डेरा को ही नशेड़ियों का अड्डा बना दिया. इलाके में नशे का कारोबार चलाने के खिलाफ पिछले काफी समय से पुलिस को शिकायत मिल रही थी. माताजी पुलिस के लिए एक सरदर्द साबित हो रही थी.
बीते रविवार की देर रात गुप्त जानकारी के आधार पर प्रधान नगर थाना पुलिस ने माताजी के डेरा पर छापा मारा. माताजी के डेरा से पुलिस को 6 किलो 250 ग्राम गांजा व अन्य मादक पदार्थ बरामद हुए हैं. सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के डिप्टी पुलिस कमिश्नर तरूण हलदार ने बताया कि माताजी को सोमवार अदालत में पेश किया गया. अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत का निर्देश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >