तृणमूल ने नकारी भाजपा के साथ सहमति की बात

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस ने आज इस बात को खारिज कर दिया कि राज्यसभा में उसकी भाजपा के साथ सहमति हो गयी है जहां राजग बहुमत में नहीं है.तृणमूल कांग्रेस के महासचिव मुकुल रॉय ने माकपा नेता मोहम्मद सलीम के बयान का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘इसमें कोई आधार नहीं है.’’ माकपा के लोकसभा सदस्य और […]

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस ने आज इस बात को खारिज कर दिया कि राज्यसभा में उसकी भाजपा के साथ सहमति हो गयी है जहां राजग बहुमत में नहीं है.तृणमूल कांग्रेस के महासचिव मुकुल रॉय ने माकपा नेता मोहम्मद सलीम के बयान का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘इसमें कोई आधार नहीं है.’’ माकपा के लोकसभा सदस्य और इसकी केंद्रीय समिति के सदस्य सलीम ने कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की प्रशंसा किये जाने पर एक स्थानीय टीवी चैनल से कहा था कि इसका मकसद राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस का समर्थन हासिल करना है.

उन्होंने यह आरोप भी लगाया था कि तृणमूल कांग्रेस ने राज्यसभा में भाजपा के साथ सहमति कर ली है.रॉय ने कहा, ‘‘यह निराधार आरोप है. उन्होंने जो कहा, मैं उसका जवाब नहीं देना चाहता. चुनाव में जनता ने उन्हें नकार दिया है. वे राजनीतिक ताकत के तौर पर अप्रासंगिक हो गये हैं.’’उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र और राज्य का रिश्ता अलग मामला है वहीं राजनीतिक विरोध अलग. हम अपनी नीतियों पर चलेंगे. हम ना तो भाजपा नीत राजग के साथ हैं और ना ही कांग्रेस के साथ. संसद के पिछले सत्र में भी हमारा यही रख था.’’ रॉय ने कहा, ‘‘हम सकारात्मक विपक्ष की भूमिका अदा करेंगे. अगर हम फैसलों को जनहित में पाएंगे तो समर्थन करेंगे और जनहित के विरद्ध फैसलों का विरोध करेंगे.’’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >