कानून-व्यवस्था को लेकर सीएम आज करेंगी बैठक

कोलकाता. राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार को नवान्न भवन में उच्च स्तरीय बैठक करेंगी. इस बैठक में राज्य के पुलिस प्रशासन के सभी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक, विभिन्न पुलिस कमिश्नरेट के आयुक्तों को भी बुलाया गया है. मुख्यमंत्री ने पहले ही सभी […]

कोलकाता. राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार को नवान्न भवन में उच्च स्तरीय बैठक करेंगी. इस बैठक में राज्य के पुलिस प्रशासन के सभी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक, विभिन्न पुलिस कमिश्नरेट के आयुक्तों को भी बुलाया गया है.

मुख्यमंत्री ने पहले ही सभी जिला अधीक्षक व आयुक्तों को उनके क्षेत्र की कानून-व्यवस्था के संबंध में रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है. गौरतलब है कि कॉलेजों में ऑनलाइन दाखिले को लेकर उठे विवाद में कई क्षेत्रों में हिंसा का माहौल है.

इसके साथ मुख्यमंत्री 13 जून को विधानसभा में राज्य की कानून-व्यवस्था पर रिपोर्ट पेश करेंगी. रिपोर्ट पेश करने से पहले होम वर्क करने के लिए मुख्यमंत्री ने यह बैठक बुलायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >