कोलकाता : दुर्गापूजा के पहले महानगर की कुछ दुकानों में चोरी-छिपे नकली तंबाकू बेचने का कारोबार चरम पर है. गुप्त सूचना के आधार पर कोलकाता पुलिस की टीम इसकी रोकथाम के लिए लगातार छापेमारी करती रहती है. इसी कड़ी में इंटाली इलाके की कुछ दुकानों में छापेमारी कर पुलिस की टीम ने एक लाख रुपये से अधिक का बाबा कंपनी का नकली गुटखा व जर्दा जब्त किया है.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कोलकाता पुलिस की इंफोर्समेंट ब्रांच (इबी) की टीम ने गुप्त जानकारी के आधार पर इंटाली मार्केट के अंदर कुछ बाजारों में छापेमारी की. इस दौरान चार से अधिक दुकानों से एक लाख रुपये से ज्यादा का जर्दा व गुटखा जब्त किया गया. दुकान मालिकों से पूछताछ की जा रही है.
