ट्रेन से नाबालिग को बरामद कर परिजनों को सौंपा

पानागढ़ : 63504 डाउन हटिया (रांची ) बर्दवान पैसेंजर ट्रेन से पानागढ़ आरपीएफ प्रभारी ने नाबालिग को बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया. बालक का नाम अरिंदम भट्टाचार्य (10) है. पानागढ़ आरपीएफ प्रभारी आरपी प्रसाद ने बताया कि अरिंदम आसनसोल में मौसी के घर रहकर पढ़ाई करता है. कल पढ़ाई को लेकर उसकी मौसी […]

पानागढ़ : 63504 डाउन हटिया (रांची ) बर्दवान पैसेंजर ट्रेन से पानागढ़ आरपीएफ प्रभारी ने नाबालिग को बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया. बालक का नाम अरिंदम भट्टाचार्य (10) है. पानागढ़ आरपीएफ प्रभारी आरपी प्रसाद ने बताया कि अरिंदम आसनसोल में मौसी के घर रहकर पढ़ाई करता है. कल पढ़ाई को लेकर उसकी मौसी ने जब फटकार लगायी तो वह घर से भाग गया.
बताया जाता है कि अरिंदम मूल रूप से पानागढ़ कांकसा तीन नबर कॉलोनी का रहने वाला है. ट्रेन में बच्चे को अकेला व रोता देख यात्रियों ने आरपीएफ कंट्रोल रूम को फोन कर जानकारी दी. आरपीएफ प्रभारी आरपी प्रसाद ने त्वरित कार्रवाई करते हुये बालक को ट्रेन से बरामद किया. पानागढ़ आरपीएफ पोस्ट में बालक को लाने के बाद उसके परिजनों की तलाश कर उसे कागजी कार्रवाई के बाद उसकी मां अपर्णा भट्टाचार्य (सिकदार) को सौंप दिया गया. बालक को पाकर परिजनों में खुशी देखी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >