कोलकाता : तिलजला इलाके के तपसिया रोड में चापड़ से अल्ताफ नामक एक युवक पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने पांचवें आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के हाथ आये आरोपी का नाम मनीरुल इस्लाम (30) है. वह मूलत: दक्षिण 24 परगना के बासंती का रहनेवाला है. उसे कैनिंग में एक गुप्त ठिकाने से गिरफ्तार किया गया.
कोलकाता पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार को दिनभर में कई बार आरोपी के मारे जाने का अफवाह बाजार में फैली थी. लेकिन वह स्वस्थ है और उसका इलाज चिकित्सकों की टीम कर रही है. उसकी सेहत पर नजर रखी जा रही है. इससे पहले, इस मामले में मोहम्मद शमीम उर्फ नाटा शमीम (30), शमशेर आलम उर्फ श्याम (32), मोहम्मद जमाल (37) और मोहम्मद आमिर (34) को तिलजला, तपसिया व प्रगति मैदान इलाके से दबोचा जा चुका है.
