छत पर टावर लगाने के नाम पर 1.54 लाख की ठगी

कोलकाता : अपने घर की छत पर मोबाइल टावर लगाने के नाम पर एक युवती से बदमाशों ने एक लाख 54 हजार रुपये ठग लिये. घटना सिंथी इलाके के कालीचरण सेठ लेन की है. पीड़ित युवती का नाम देबोलीना पाल (23) है. रुपये देने के बावजूद जब छत पर टावर नहीं लगा तो इसकी शिकायत […]

कोलकाता : अपने घर की छत पर मोबाइल टावर लगाने के नाम पर एक युवती से बदमाशों ने एक लाख 54 हजार रुपये ठग लिये. घटना सिंथी इलाके के कालीचरण सेठ लेन की है. पीड़ित युवती का नाम देबोलीना पाल (23) है. रुपये देने के बावजूद जब छत पर टावर नहीं लगा तो इसकी शिकायत सिंथी थाने में दर्ज करायी गयी.
पुलिस को शिकायत में पीड़िता ने बताया कि छत पर मोबाइल टावर लगाकर मोटी आमदनी का एक विज्ञापन देखकर उन्होंने दिये गये मोबाइल नंबर पर संपर्क किया. इसके लिए उन्हें प्राथमिक तौर पर एक लाख 54 हजार रुपये टावर लगाने वाले के अकाउंट में जमा कराने को कहा गया. उसने रुपये जमा करवा दिये, लेकिन फिर भी टावर नहीं लगा. इसके बाद संपर्क करने पर फोन भी बंद मिला, तब जाकर ठगी का एहसास हुआ. पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >