35 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त

कोलकाता : कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयर इंटेलिजेंस यूनिट की टीम ने बैंकॉक से आ रहे दो यात्रियों के पास से 35 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा बरामद की है. दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उनके पास से 100 अमेरिकी डॉलर के 516 नोट मिले हैं, जिसका भारतीय […]

कोलकाता : कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयर इंटेलिजेंस यूनिट की टीम ने बैंकॉक से आ रहे दो यात्रियों के पास से 35 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा बरामद की है. दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उनके पास से 100 अमेरिकी डॉलर के 516 नोट मिले हैं, जिसका भारतीय मूल्य 35 लाख के आस-पास है.
कस्टम विभाग के मुताबिक, दोनों यात्री बैंकॉक से आ रहे थे. शनिवार को कोलकाता एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट की फ्लाइट से उतरते ही एयर इंटेलिजेंस यूनिट की एक टीम ने उनकी तलाशी ली. उनके सामानों की स्कैनिंग के दौरान संदेह हुआ. उनके बैग के लोहे के हैंडल पर संदेह हुआ. उसके अंदर कुछ होने का संदेह होते ही ठीक से तलाशी ली गयी. अमेरिकी डॉलर के सारे नोटों का बंडल बना कर उस पर काले रंग का सेलो टेप लगाकर उसे लोहे की पाइप (हैंडल) के अंदर डाल दिया गया था.
कस्टम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कस्टम एक्ट 1962 की धारा 110 के तहत सारे नोट जब्त कर लिये गये और साथ ही धारा 104 के तहत दोनों यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ के लिए दोनों को हिरासत में लिया गया है. मालूम हो कि इसके पहले भी एयरपोर्ट पर विशेष तलाशी के दौरान बड़े पैमाने पर अमेरिकी डॉलर के साथ यात्री को गिरफ्तार किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >