विजय जुलूस पर हमला, छह घायल

मालदा : एक निर्दलीय प्रत्याशी के विजय जुलूस पर ईंट से हमला करने का आरोप पराजित तृणमूल प्रत्याशी के परिवार पर लगा है. घटना इंगलिशबाजार थाने की काजीग्राम ग्राम पंचायत के काजीग्राम गांव इलाके में घटी. ईंट लगने से घायल हुए छह लोगों को मालदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. पुलिस घटनास्थल पर […]

मालदा : एक निर्दलीय प्रत्याशी के विजय जुलूस पर ईंट से हमला करने का आरोप पराजित तृणमूल प्रत्याशी के परिवार पर लगा है. घटना इंगलिशबाजार थाने की काजीग्राम ग्राम पंचायत के काजीग्राम गांव इलाके में घटी.
ईंट लगने से घायल हुए छह लोगों को मालदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है. जानकारी के मुताबिक, काजीग्राम पंचायत में निर्दलीय प्रत्याशी नइना बीबी को जीत मिली है.
उन्होंने तृणमूल प्रत्याशी मइनुर बीबी को करीब एक हजार वोटों से हराया. नइना बीबी के समर्थक जब विजय जुलूस निकाल रहे थे, तो मइनुर के परिवार के लोगों ने हमला कर दिया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >