मुख्य बातें
Today Gold Price in Kolkata: कोलकाता. कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 161900 रुपये प्रति 10 ग्राम है. सोने से उलट दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में 26 फरवरी की सुबह गिरावट है. चांदी के भाव 284900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है. एक दिन पहले सराफा बाजार में चांदी की कीमत 5,900 रुपये या दो प्रतिशत बढ़कर 2,77,900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 90.30 डॉलर प्रति औंस पर है. जनवरी महीने में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी.
ऑल टाइम हाई से अभी भी सस्ता मौका
दिलचस्प बात यह है कि मौजूदा तेजी के बावजूद कीमतें अपने रिकॉर्ड हाई से नीचे हैं. चांदी का ऑल टाइम हाई 4,20,000 रुपये रहा है और मौजूदा भाव उससे करीब 1.56 लाख रुपये कम है. वहीं सोना 1,83,962 रुपये के रिकॉर्ड से करीब 22,000 रुपये नीचे कारोबार कर रहा है. फिलहाल एमसीएक्स पर 2 अप्रैल एक्सपायरी वाला सोना करीब 1,60,394 रुपये और 5 मार्च डिलीवरी वाली चांदी 2,63,917 रुपये के आसपास बनी हुई है.
पश्चिम बंगाल की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
कोलकाता सोने-चांदी की कीमत
- 24K: ₹16,180 प्रति ग्राम
- 22K: ₹14,820 प्रति ग्राम
- 18K: ₹12,130 प्रति ग्राम
- चांदी: ₹2,65,800 प्रति किलो
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या हाल
ग्लोबल मार्केट में भी हलचल जारी है. स्पॉट गोल्ड 0.5 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,174.76 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचा. इससे पहले मुनाफावसूली के चलते एक फीसदी गिरावट आई थी. स्पॉट सिल्वर भी 88.23 डॉलर प्रति औंस तक चढ़ी. हालांकि 25 फरवरी को डॉलर की मजबूती के कारण सोने में हल्की नरमी दिखी और यह 5,146.18 डॉलर पर टिका रहा, जबकि अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 5,165.10 डॉलर पर रहे. स्पॉट सिल्वर भी फिसलकर 87.13 डॉलर प्रति औंस पर आ गई.
Also Read: Gold Price in Kolkata: कोलकाता में कम हुए सोने के भाव, जानें चांदी की ताजा कीमत
