मंत्री बन सकते हैं बाबुल सुप्रियो

मिल सकता है युवा कल्याण विभाग कोलकाता : आसनसोल सीट से लोकसभा चुनाव जीतने वाले गायक और भाजपा नेता बाबुल सुप्रियो को नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है. पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बाबुल को युवा कल्याण विभाग का दायित्व दिया जा सकता है. हालांकि इस संबंध में जब बाबुल […]

मिल सकता है युवा कल्याण विभाग

कोलकाता : आसनसोल सीट से लोकसभा चुनाव जीतने वाले गायक और भाजपा नेता बाबुल सुप्रियो को नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है. पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बाबुल को युवा कल्याण विभाग का दायित्व दिया जा सकता है. हालांकि इस संबंध में जब बाबुल सुप्रियो से पूछा गया, तो उनका कहना था कि उन्हें इस संबंध में कुछ भी नहीं पता है.

पार्टी की ओर से जो भी दायित्व उन्हें दिया जायेगा, वह उसे निभाने के लिए तैयार हैं. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बाबुल को मंत्री बना कर पार्टी बंगाल में अपनी स्थिति को मजबूत करना चाहती है. राज्य की जनता को भाजपा यह संदेश देना चाहती है कि राज्य के विकास के मामले में केंद्र सरकार पूरी तरह गंभीर होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >