कोलकाता: उत्तर कोलकाता से तृणमूल उम्मीदवार सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद यह स्पष्ट हो जायेगा कि तृणमूल देश की सबसे बड़ी क्षेत्रीय पार्टी के रूप में उभरेगी. पार्टी सुप्रीमो व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की लोकप्रियता सिर्फ बंगाल में नहीं, बल्कि पूरे भारत में फैल चुकी है. सिर्फ बंगाल से नहीं बल्कि झारखंड, बिहार व अन्य राज्यों से भी तृणमूल के उम्मीदवार इस लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करेंगे.
श्री बंद्योपाध्याय ने ये बातें वार्ड 45 तृणमूल कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित इजरा स्ट्रीट के कच्छी जैन में कर्मी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा. उन्होंने कहा कि उत्तर कोलकाता मेरा कर्म क्षेत्र है. हरेक लोकसभा चुनाव में मुङो यहां के मेरी जनता व कार्यकर्ताओं का सहयोग मिलता रहा है.
मुङो पूर्ण विश्वास है कि यहां कि जनता एक बार फिर से मुङो सांसद के रूप में संसद में भेज सेवा करने का मौका देगी. मौके पर वार्ड 45 लोकसभा तृणमूल कांग्रेस चुनाव समिति के चेयरमैन सुरेश पांडेय, वार्ड की अध्यक्ष व पूर्व पार्षद निर्मला पांडेय, पार्षद श्वेता इंदौरिया, वाइस चेयरमैन श्याम नारायण सिंह, संयुक्त संयोजक राजीव राय, हरेश मिश्र, सुनील चौबे, उमाशंकर प्रसाद, तृणमूल नेता स्वपन बर्मन, विजय उपाध्याय, राजेश सिन्हा, दिनेश मिश्र, नंद लाल सोनकर, संजय सिंह, अमित सोनकर, मानिक माली, नागेश्वर शर्मा, अमर पांडेय, राज देव सिंह, मोहम्मद रिजवान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. चेयरमैन सुरेश पांडेय ने कहा कि आज गर्व की बात है कि वार्ड के एक-एक तृणमूल कार्यकर्ता आपसी भाईचारे के साथ अपने तृणमूल उम्मीदवार को व तृणमूल के जनाधार को मजबूत करने में सक्रिय है. संयुक्त संयोजक राजीव राय ने कहा कि भले ही इस वार्ड में तृणमूल का पार्षद नहीं हैं, लेकिन हम रिकार्ड मतों से अपने उम्मीदवार को जीत दिलायेंगे.
