बिहार के भाकपा (माले) विधायक महबूब आलम को जेल

रायगंज (पश्चिम बंगाल) : पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर की एक अदालत ने इटहर इलाके में कांग्रेस और भाकपा (माले) के बीच हुई झडप के सिलसिले में आज बिहार के विधायक महबूब आलम को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेज दिया. रायगंज के पडोस में बिहार के कटिहार जिले की बलरामपुर सीट […]

रायगंज (पश्चिम बंगाल) : पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर की एक अदालत ने इटहर इलाके में कांग्रेस और भाकपा (माले) के बीच हुई झडप के सिलसिले में आज बिहार के विधायक महबूब आलम को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेज दिया. रायगंज के पडोस में बिहार के कटिहार जिले की बलरामपुर सीट से भाकपा (माले) के विधायक आलम को कल रात उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था.

आज उन्हें मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पेश किया गया पर उनकी जमानत अर्जी खारिज हो गई. आलम पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कल हुई झडप में शामिल होने का आरोप है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >