Viral Video : कुत्तों के भौंकने के बाद शेर अपनी शेरनी के साथ भागा

Viral Video : गुजरात के अमरेली का वीडियो सोशल मीडिया यूजर शेयर करके दो कुत्तों की जमकर तारीफ कर रहे हैं. आप भी देखें क्या है आखिर इस वीडियो में

Viral Video : गुजरात के अमरेली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर यूजर शेयर करके कह रहे हैं- कुत्तों को यूं हीं नहीं वफादार कहा जाता है. दरअसल, वीडियो CCTV का है जिसमें नजर आ रहा है कि जंगल का राजा कहे जाने वाला शेर अपनी शेरनी के साथ है जो दो काले कुत्ते के भौंकने के बाद भाग खड़े होते हैं. शेर और कुत्तों के बीच एक लोहे का गेट नजर आ रहा है. काले कुत्तों का शिकार करने के लिए शेर और शेरनी एक घर के गेट पर पहुंचे. इसके बाद क्या था गेट के अंदर से दोनों काले कुत्ते भौंकने लगे.

वीडियो में नजर आ रहा है कि शेर और शेरनी ने गेट पर हमला कर रहे हैं. शेर के जोर से गेट का कुंडा खुल गया. इस बीच चौकीदार उठा और उसने दूर से टॉर्च की लाईट मारी तो कुत्तों का हौसला और बुलंद हो गया. इस बीच गेट का कुंडा खुल गया, हल्का सा गेट खुला और एक कुत्ता हिम्मत करके बाहर निकला फिर तुरंत गेट के अन्दर आ गया. चौकीदार हाथ में डंडा लिए और टॉर्च लिए था. उसने गेट का कुंडा बंद किया.

Read Also : Viral Video: पटना एयरपोर्ट का रनवे बना जंग का मैदान, सांप और नेवलों के बीच हुई जबरदस्त लड़ाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >