Kedarnath Cloud Burst: केदारनाथ में बादल फटने से भारी तबाही, होटल और पुलिया बहे, दो की मौत, स्कूल बंद

Kedarnath Cloud Burst: उत्तराखंड में बादल फटने से भारी तबाही की खबर है. मंदाकिनी नदी उफान में है. जिससे बाढ़ आ गई है.

Kedarnath Cloud Burst: केदारनाथ धाम के पास बादल फटने से मंदाकिनी नदी में भीषण बाढ़ आ गई है. केदारधाम से गौरीकुंड तक भक्तों में अफरा-तफरी का माहौल है. देहरादून के कुछ हिस्सों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं. देहरादून में भारी बारिश के कारण 1 अगस्त को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रहेंगे.

बादल फटने से होटल और पुलिया बहे

उत्तराखंड के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी टिहरी ने बताया कि जखन्याली के पास नौताड़ गदेरा में बादल फटने से गदेरा के पास खुला होटल बह गया है और मुयालगांव में घनसाली-चिरबिटिया मोटर मार्ग को जोड़ने वाली पुलिया बह गई. जखन्याली के सरोली तोक में भानु प्रसाद, नीलम देवी और विपिन लापता बताए जा रहे हैं. 2 शव बरामद कर लिए गए हैं.

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

उत्तराखंड आपातकालीन परिचालन केंद्र ने मौसम चेतावनी अलर्ट जारी किया है. सभी से सतर्क रहने का अनुरोध किया गया है. मैदानी इलाकों में जलभराव और पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की भी आशंका है.

एक्शन में सीएम धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश के संबंध में आपदा प्रबंधन सचिव से फोन पर बात की और भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों तथा राहत एवं बचाव कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की. सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश में भारी बारिश के मद्देनजर जलभराव की आशंका है. अतः ऐसी स्थिति में किसी भी प्रकार की आपदा के त्वरित समाधान के लिए प्रदेश में संचालित विभिन्न कोचिंग सेंटरों तथा ऐसे भवनों, जिनके बेसमेंट में विभिन्न प्रकार की मानवीय गतिविधियां संचालित हो रही हैं, की जांच तत्परता से की जाए तथा उनमें प्राथमिकता के साथ सुधारात्मक कार्रवाई की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि से बचा जा सके.

भारी बारिश से रूड़की के गांव में मकान ढहा, तीन की मौत

हरिद्वार जिले के रूड़की क्षेत्र के एक गांव में भारी बारिश से एक मकान ढह गया और उसके मलबे के नीचे दबने से तीन व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी तथा आधा दर्जन से अधिक घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि बहादराबाद के भारपुर गांव में हुई इस घटना में कुल 12 लोगों के मलबे में दबने की सूचना मिली थी तथा मलबे को हटाने के प्रयास में पुलिस के साथ स्थानीय लोग भी जुटे हैं. घटना में घायल हुए आधा दर्जन से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है.

Also Read: Delhi-NCR Heavy Rainfall: दिल्ली में एक घंटे में 100 MM से अधिक बारिश, मकान गिरे, गाड़ियां दबीं, कई के घायल होने की खबर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >