Viral Video : तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को उड़ा दिया, हवा में उछल गए दोनों

Viral Video : यूपी के रायबरेली तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को उड़ा दिया. इसका वीडियो वायरल हो रहा है. आप भी देखें क्या है वीडियो में.

Viral Video : यूपी के रायबरेली का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो हिट एंड रन का है. वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि फूलों से सजी कार ने किनारे चल दो बाइक सवारों को टक्कर मार  दी. इसके बाद वह बिना रुके आगे की ओर तेज गति से बढ़ गई. बगल में एक महिला पैदल चल रही थी जो बाल–बाल बच गई. मामला ऊंचाहार के मुख्य कस्बे का बताया जा रहा है. यहां कंदरावा के दो युवक बाइक से जा रहे हैं, तभी कार उन्हें हिट करती हुई आगे निकल गई. घटना में एक युवक को गंभीर चोट पहुंची. हालांकि इसी कार ने जब आगे फिर एक राहगीर को टक्कर मारी तो लोगों ने उसे पकड़ लिया गया. देखें वायरल वीडियो

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: सुनिए मगध की कहानी, एक था राजा बिम्बिसार जिसने साम्राज्य विस्तार के लिए वैवाहिक गठबंधन किया

सोशल मीडिया यूजर का फूटा गुस्सा

सोशल मीडिया यूजर वायरल वीडियो पर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. वे कार के ड्राइवर पर सख्त  कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि रायबरेली के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में एक हिट एंड रन का मामला. कार ने बाइक सवारों को रौंद दिया. पुलिस आरोपी की पहचान करने की कोशिश में जुटी. एक अन्य यूजर ने लिखा कि कार चलाने वाले  को कड़ी सजा मिलनी चाहिए.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: छत्रपति शिवाजी के साम्राज्य में क्या ‘गोवा’ भी था शामिल! अब क्यों उठा विवाद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >