महिलाएं लेकर भागीं 3 लाख रुपये से भरा बैग, लेकिन किसान की अकलमंदी ने पलट दिया पूरा खेल

UP News: उत्तर प्रदेश के महोबा में 3 लाख रुपये की टप्पेबाजी का प्रयास हुआ. किसान ने शोर मचाया तो ग्रामीणों ने घेराबंदी कर दो महिलाओं को पकड़ा. पकड़े जाने के डर से महिलाओं ने बैग फेंका, जिससे पैसा बरामद हो गया.

UP News: उत्तर प्रदेश के महोबा में इंडियन बैंक के पास दिनदहाड़े 3 लाख रुपये की टप्पेबाजी की कोशिश से हड़कंप मच गया. दिसरापुर गांव निवासी किसान कांशीराम राजपूत बैंक से 3 लाख रुपये निकालकर बाहर आए थे. बताया जा रहा है कि उन्होंने नगदी से भरा बैग अपनी बाइक की डिग्गी में रखा ही था कि वहां मौजूद दो महिलाओं ने मौका देखकर बैग निकाल लिया और तेजी से भागने लगीं.

किसान के शोर मचाते ही लोगों ने की घेराबंदी

बैग गायब होने का पता चलते ही किसान कांशीराम ने शोर मचाना शुरू कर दिया. उनकी आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग भी सतर्क हो गए और दोनों महिलाओं के पीछे दौड़ पड़े. स्थानीय लोगों ने घेराबंदी कर दोनों महिलाओं को कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया. पकड़े जाने के डर से महिलाओं ने कथित तौर पर नगदी से भरा बैग सड़क पर फेंक दिया, जिससे 3 लाख रुपये की टप्पेबाजी की कोशिश नाकाम हो गई.

बाइक की डिग्गी पर पहले से थी नजर

घटना महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र में इंडियन बैंक के पास हुई. किसान बैंक से पैसे निकालकर बाइक के पास पहुंचे और बैग डिग्गी में रखा. इसी दौरान दोनों महिलाएं बाइक के आसपास मंडराती रहीं और मौका मिलते ही कथित तौर पर रुपयों से भरा बैग निकालकर भागने लगीं. अचानक हुई इस घटना से बैंक के बाहर अफरा-तफरी मच गई और मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए.

CCTV में कैद हुई महिलाओं की हरकत

सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने बैंक और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है. सामने आए फुटेज में दोनों महिलाएं बाइक के आसपास घूमती दिखाई दे रही हैं. पुलिस का कहना है कि फुटेज और पूछताछ के आधार पर मामले की हर कड़ी की जांच की जा रही है.

संगठित गिरोह से जुड़े होने की भी जांच

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि पकड़ी गई दोनों महिलाएं किसी संगठित टप्पेबाज गिरोह का हिस्सा हैं या नहीं. उनके साथ अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है. पुलिस आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज और दोनों महिलाओं से पूछताछ के जरिए उनके संभावित नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. किसान की सतर्कता और स्थानीय लोगों की मदद से इस बार 3 लाख रुपये की टप्पेबाजी की कोशिश नाकाम हो गई.

यह भी देखें: एक तरफ Gen-Z, दूसरी तरफ बूथ की ताकत, 2027 के लिए बीजेपी-सपा ने खोले नए चुनावी पत्ते

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नटवर कुमार

नटवर कुमार पत्रकारिता के क्षेत्र में दो वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले पत्रकार हैं.वे ग्राउंड रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं. राजनीतिक घटनाक्रम, स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, अपराध, सामाजिक मुद्दों और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि है. उनका प्रयास खबरों को तथ्यात्मक, स्पष्ट और पाठकों के लिए उपयोगी तरीके से प्रस्तुत करना रहता है.नटवर कुमार ने इतिहास में मास्टर ऑफ आर्ट्स (M.A. History) और मास्टर इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पटना से की है. इतिहास और पत्रकारिता में उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें घटनाओं को व्यापक संदर्भ में समझने और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने में मदद करती है.इस दौरान उन्होंने दूरदर्शन पटना में भी समय दिया है. नटवर कुमार मूल रूप से बिहार के दिनकर की भूमि बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >