लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म, जारी हुआ UPTET 2026 का पात्रता प्रमाणपत्र, ऐसे करें डाउनलोड

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 के प्रमाणपत्र जारी कर दिए गए हैं. सफल अभ्यर्थी अब इन्हें आयोग की वेबसाइट या डिजीलॉकर से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं. यह प्रमाणपत्र शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है.

UPTET 2026 Certificate: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 में सफल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने सोमवार शाम परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र जारी कर दिए हैं. अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से अपना पात्रता प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सकते हैं. इसके अलावा प्रमाणपत्र डिजीलॉकर के माध्यम से भी उपलब्ध कराया जाएगा.

प्राथमिक स्तर पर 80.07 फीसदी अभ्यर्थी सफल

आयोग के उप सचिव के मुताबिक, प्राथमिक स्तर की टीईटी में कुल 7,13,648 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे. इनमें से 5,71,435 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है. इस स्तर पर सफलता का प्रतिशत 80.07 फीसदी रहा. सफल अभ्यर्थियों को अब शिक्षक भर्ती की आगामी प्रक्रिया में इस पात्रता प्रमाणपत्र की जरूरत पड़ेगी. ऐसे में उम्मीदवारों को प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है.

उच्च प्राथमिक में 7.59 लाख अभ्यर्थी पास

उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में कुल 10,57,021 अभ्यर्थी शामिल हुए थे. इनमें से 7,59,000 अभ्यर्थी सफल हुए हैं. इस स्तर पर सफलता का प्रतिशत 71.85 फीसदी रहा. दोनों स्तरों को मिलाकर 13 लाख से अधिक अभ्यर्थी UPTET 2026 में सफल हुए हैं.

60 जिलों में बनाए गए थे 955 परीक्षा केंद्र

UPTET 2026 की परीक्षा प्रदेश के 60 जिलों के 955 केंद्रों पर आयोजित की गई थी. परीक्षा 2 और 3 जुलाई को दो-दो पालियों में, जबकि 4 जुलाई को एक पाली में हुई थी. इस तरह परीक्षा कुल पांच पालियों में पूरी कराई गई. परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने के कारण आयोग की ओर से परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष इंतजाम किए गए थे.

26 अगस्त को जारी हुआ था रिजल्ट

UPTET 2026 का परिणाम आयोग की ओर से 26 अगस्त को जारी किया गया था. रिजल्ट जारी होने के बाद से ही सफल अभ्यर्थी प्रमाणपत्र जारी होने का इंतजार कर रहे थे. अब आयोग ने सफल उम्मीदवारों के प्रमाणपत्र भी जारी कर दिए हैं.

अनुक्रमांक और जन्मतिथि से डाउनलोड होगा प्रमाणपत्र

सफल अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपना प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सकेंगे. इसके लिए उन्हें अनुक्रमांक और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी. इसके साथ ही आयोग की ओर से प्रमाणपत्र को डिजीलॉकर पर उपलब्ध कराने की भी व्यवस्था की गई है. उम्मीदवार वहां से भी अपना प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकेंगे.

शिक्षक भर्ती में काम आएगा पात्रता प्रमाणपत्र

UPTET प्रमाणपत्र शिक्षक भर्ती से जुड़ी आगे की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण दस्तावेज है. इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि प्रमाणपत्र डाउनलोड करने के बाद उसकी डिजिटल और प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें.

नोट: अभ्यर्थी प्रमाणपत्र डाउनलोड करते समय अपने अनुक्रमांक और जन्मतिथि की जानकारी सही-सही दर्ज करें.

Also Read : शाहजहांपुर में प्लाईवुड फैक्ट्री में SIB का बड़ा छापा: 70 करोड़ की बिक्री, टैक्स सिर्फ 34 लाख! 55 करोड़ की दाल-सब्जी का खेल उजागर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि रंजन कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >