मेरठ में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने शव रखकर किया जाम

मेरठ में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे एक युवक नितिन की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया है. उनकी मांग है कि आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाया जाए.

UP Crime News: मेरठ जिले के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम दिल दहला देने वाली वारदात हुई. पुलिस भर्ती के फिजिकल टेस्ट की तैयारी कर रहे युवक नितिन पुत्र सतीश की जांघ में गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद शनिवार को गुस्साए परिजनों ने गणेशपुर में सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया. परिजनों की मांग है कि जब तक आरोपियों के घर पर बुलडोजर नहीं चलेगा, तब तक वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे. हंगामे की सूचना पर हस्तिनापुर विधायक और प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री दिनेश खटीक मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है, पुलिस लगातार परिजनों से जाम खोलने और शव उठाने की अपील कर रही है, लेकिन परिजन अपनी मांग पर अड़े हैं.

दो दिन पुराने विवाद में की गई हत्या

बताया जा रहा है कि नितिन के दोस्त प्रिंस उर्फ मुकद्दम का दो दिन पहले पड़ोस के मिट्ठू से रास्ते को लेकर विवाद हुआ था. दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई थी. मामले में दोनों पक्षों को थाने लाया गया था, जहां पुलिस की मौजूदगी में समझौता करा दिया गया था. आरोप है कि समझौते के बाद भी मिट्ठू पक्ष ने रंजिश रखते हुए घेरकर फायरिंग कर दी, जिसमें नितिन को गोली लग गई और उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि आरोपी मिट्ठू के पिता शिक्षा विभाग में क्लर्क हैं.

पुलिस की लापरवाही पर उठे सवाल

घटना के बाद एसपी देहात अभिजीत कुमार और सीओ पंकज लवानिया ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया. ग्रामीणों का कहना है कि अगर दो दिन पहले हुए झगड़े में पुलिस ने सिर्फ समझौता कराने की जगह सख्त कार्रवाई की होती तो नितिन की जान बच सकती थी. फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है.

Must Read: भूकंप से लेकर गैस लीक तक… UP में 18 सितंबर को होगा मेगा मॉक ड्रिल, 157 तहसीलों में परखी जाएगी तैयारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >