UP Weather Alert: यूपी में कहीं बारिश तो कहीं खिली रहेगी धूप, 38 जिलों में बौछार के आसार, देखें अपने जिले का हाल

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश के 38 जिलों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. 19 सितंबर को कहीं हल्की बारिश तो कहीं बूंदाबांदी हो सकती है. जानिए आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम.

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर मिला-जुला रहने वाला है. 19 सितंबर को प्रदेश के 38 जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश, बूंदाबांदी और गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना है. हालांकि, राहत की बात यह है कि मौसम विभाग ने प्रदेश के किसी भी हिस्से के लिए फिलहाल भारी बारिश या गंभीर मौसम का अलर्ट जारी नहीं किया है.

इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के पूर्वानुमान के अनुसार आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, इटावा, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और लखीमपुर खीरी में कुछ स्थानों पर हल्की बौछार पड़ सकती है. वहीं सीतापुर, बहराइच, बाराबंकी, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर और प्रतापगढ़ में भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार हैं.

पूर्वांचल में भी बूंदाबांदी की संभावना

पूर्वांचल के कई जिलों में भी बादलों की आवाजाही के साथ बारिश हो सकती है. कौशांबी, चित्रकूट, प्रयागराज, संत रविदास नगर, मिर्जापुर, जौनपुर, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर और संत कबीर नगर में कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश का अनुमान है.

लखनऊ समेत कई जगह मौसम सामान्य

राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश के बजाय बादल और धूप का मिला-जुला असर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के ताजा उप-विभागीय पूर्वानुमान में पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए 19 से 25 सितंबर तक कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. इसका मतलब यह नहीं है कि कहीं बारिश नहीं होगी, बल्कि बारिश स्थानीय और सीमित इलाकों में हो सकती है.

20 सितंबर के बाद क्या होगा?

मौसम विभाग के अनुसार 20 सितंबर के बाद बारिश की गतिविधि में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है और प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रह सकता है. हालांकि, स्थानीय स्तर पर बादल और हल्की बौछार की संभावना बनी रह सकती है.

यह भी पढ़ें: UP Expressway: 7.5 घंटे में गोरखपुर, 6 घंटे में लखनऊ और 8 घंटे में सिलीगुड़ी, 700 KM का एक्सप्रेसवे बदल देगा यूपी की कनेक्टिविटी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By तिलक कुमार

तिलक कुमार पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है. अमर उजाला, प्रभात खबर, जनसंदेश टाइम्स और राष्ट्रीय सहारा जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं. अपराध, राजनीति और हाइपरलोकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. मैदानी रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण और प्रभावशाली खबरों को पाठकों तक पहुंचाया है. जमीनी मुद्दों की गहरी समझ और तथ्यों पर आधारित रिपोर्टिंग उनकी पहचान रही है. वर्तमान में वह प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़े हुए हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन और रिपोर्टिंग कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >