अब गांवों में भी चलेगी महिलाओं की कैब! सारथी दीदी से बदलेगा सफर का अंदाज, जानें क्या है योगी सरकार का पूरा प्लान

UP News: यूपी में योगी सरकार 'सारथी दीदी' मॉडल के साथ महिलाओं की यात्रा को सुरक्षित बनाने की तैयारी कर रही है. यह योजना न केवल महिला यात्रियों को महिला चालकों के साथ कैब का विकल्प देगी, बल्कि गांवों तक भी पहुंचेगी और महिलाओं के लिए रोज़गार के अवसर पैदा करेगी.

UP News: उत्तर प्रदेश में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षित यात्रा को लेकर योगी सरकार एक नई पहल की तैयारी कर रही है. ‘सारथी दीदी’ मॉडल के जरिए महिलाओं को महिला चालकों वाली कैब और अन्य परिवहन सेवाओं का विकल्प देने की योजना है. खास बात यह है कि यह सुविधा सिर्फ शहरों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि गांवों तक भारत टैक्सी मॉडल को पहुंचाने की तैयारी है.

महिला यात्री तो महिला ड्राइवर भी, सुरक्षा पर खास फोकस

प्रस्तावित ‘सारथी दीदी’ सेवा में महिलाओं को महिला ड्राइवर के साथ यात्रा करने का विकल्प मिलेगा. वाहनों में SOS बटन और लाइव लोकेशन ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं प्रस्तावित हैं. इसके अलावा 24 घंटे निगरानी के लिए मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम की व्यवस्था की जा रही है. आपात स्थिति में SOS के जरिए सहायता तंत्र सक्रिय कर पुलिस से तत्काल समन्वय किया जा सकेगा.

गांवों तक पहुंचेगी कैब, PACS से जुड़ सकता है नेटवर्क

इस योजना का सबसे बड़ा बदलाव ग्रामीण इलाकों में देखने को मिल सकता है. सरकार भारत टैक्सी मॉडल को गांवों तक विस्तार देने की तैयारी कर रही है. इसके लिए प्राथमिक कृषि ऋण समितियों यानी PACS को भी नेटवर्क से जोड़ने का प्रस्ताव है. इससे गांवों में डिजिटल माध्यम से राइड-हेलिंग और डिलीवरी सेवाओं का विस्तार किया जा सकेगा. गांव से बाजार, अस्पताल, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन या नजदीकी शहर तक आने-जाने के लिए स्थानीय स्तर पर परिवहन विकल्प बढ़ाने की दिशा में इसे देखा जा रहा है.

सिर्फ कैब सेवा नहीं, महिलाओं को रोजगार देने की भी तैयारी

‘सारथी दीदी’ का फोकस केवल महिला यात्रियों की सुरक्षा तक सीमित नहीं है. योजना के तहत महिलाओं को ई-रिक्शा, दोपहिया और कैब चलाने का प्रशिक्षण देने की तैयारी है. यानी महिलाएं इस मॉडल में यात्री होने के साथ-साथ ड्राइवर और स्वरोजगार से जुड़ी सेवा प्रदाता भी बन सकती हैं.

भारत टैक्सी मॉडल से जुड़ेगा यूपी का ग्रामीण नेटवर्क

केंद्र सरकार के Bharat Taxi मॉडल में ‘Sarathi Didi’ पहले से महिला यात्रियों को महिला चालकों का विकल्प देने और SOS, लाइव लोकेशन तथा 24×7 सहायता जैसी सुविधाओं पर केंद्रित है. PIB के अनुसार Bharat Taxi फरवरी 2026 में लॉन्च हुआ था और इसे चरणबद्ध तरीके से छोटे शहरों तथा तहसील स्तर तक विस्तार देने की योजना है. इस तरह यूपी में प्रस्तावित ‘सारथी दीदी’ मॉडल महिला सुरक्षा, रोजगार, डिजिटल कैब सेवा और ग्रामीण कनेक्टिविटी—चारों को एक साथ जोड़ने की कोशिश के तौर पर सामने आ रहा है. अभी यह योजना तैयार किए जा रहे मॉडल/ब्लूप्रिंट के स्तर पर है.

यह भी पढ़ें: UP Expressway: 7.5 घंटे में गोरखपुर, 6 घंटे में लखनऊ और 8 घंटे में सिलीगुड़ी, 700 KM का एक्सप्रेसवे बदल देगा यूपी की कनेक्टिविटी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By तिलक कुमार

तिलक कुमार पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है. अमर उजाला, प्रभात खबर, जनसंदेश टाइम्स और राष्ट्रीय सहारा जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं. अपराध, राजनीति और हाइपरलोकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. मैदानी रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण और प्रभावशाली खबरों को पाठकों तक पहुंचाया है. जमीनी मुद्दों की गहरी समझ और तथ्यों पर आधारित रिपोर्टिंग उनकी पहचान रही है. वर्तमान में वह प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़े हुए हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन और रिपोर्टिंग कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >